MoEFCC Bharti 2025 पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने 33 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानें कौन आवेदन कर सकता है।
MoEFCC भर्ती 2025:
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) में 33 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो उम्मीदवार साइंटिस्ट बनने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। मंत्रालय ने साइंटिस्ट के पदों के लिए वैकेंसी जारी की है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
MoEFCC Bharti 2025 पदों की जानकारी
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 मार्च 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पदों का विवरण इस प्रकार है:
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय – 04 पद
- भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) – 22 पद
- भारतीय प्राणीशास्त्र सर्वेक्षण (Zoological Survey of India) – 5 पद
- प्राकृतिक इतिहास का राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum of Natural History) – 2 पद
योग्यता
नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न साइंटिस्ट पदों के लिए आवश्यक योग्यता इस प्रकार है:
- साइंटिस्ट B: मरीन बायोलॉजी, मरीन साइंस, ओसेनोग्राफी या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट।
- साइंटिस्ट C: बॉटनी, जूलॉजी या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट।
- साइंटिस्ट D: लिम्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट।
- साइंटिस्ट G (डायरेक्टर): बॉटनी में मास्टर डिग्री/डॉक्टरेट किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से।
सैलरी कितनी मिलेगी?
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:
- साइंटिस्ट B: ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह।
- साइंटिस्ट C: ₹67,700 से ₹2,08,700 प्रति माह।
- साइंटिस्ट D: ₹78,800 से ₹2,09,200 प्रति माह।
- साइंटिस्ट G (डायरेक्टर): ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रति माह।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार होनी चाहिए:
- साइंटिस्ट B: 35 वर्ष
- साइंटिस्ट C: 35 वर्ष
- साइंटिस्ट D: 40 वर्ष
- साइंटिस्ट G (डायरेक्टर): 50 वर्ष
आवेदन करने का लिंक (MoEFCC Recruitment 2025 Direct Link)
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://moef.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।