RRB GROOP D JOB- सारकरी नौकरी: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जानने के लिए पूआगे पढे…
RRB-ग्रुप डी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब 1 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है, जो पहले 22 फरवरी थी। यह भर्ती रेलवे की कुल 32,438 रिक्त पदों पर निकली है।
डेट बढ़ने से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि उम्मीदवारों को अब 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 पदों पर उपलब्ध 32,438 रिक्तियों के लिए आवदेन करने के लिए अधिक समय मिल गया है। इसके साथ ही, अब 3 मार्च 2025 तक आप इसके लिए फीस जमा कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार फॉर्म में करेक्शन 4 से लेकर 13 मार्च 2025 तक करा सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए जो कैंडिडेट्स आवेदन करेंगे, उन्हें सबसे पहले कंप्यूटर आधारिक टेस्ट देना होगा। इस एग्जाम में पास होने के बाद कैंडिडेट का मेडिकल चेकअप होगा, और इसके बाद आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए नियुक्ति मिलेगी।
RRB GROOP D JOB- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए:
1. कैंडिडेट इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
2. होम पेज पर ही लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में सबसे ऊपर भर्ती से जुड़ी सभी नोटिफिकेशन की सभी डिटेल पढ़ लें।
3. अब स्क्रीन पर दिख रही अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें।
4. अब आप अकाउंट लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भर लें। साथ ही, आवेदन फीस जमा कर दें।
5. ऐसा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, और आखिरी में आप इसका प्रिंट आउट निकाल लें।